
Monday, November 17, 2008
Friday, October 31, 2008
Monday, September 29, 2008
Wednesday, September 10, 2008
Tuesday, August 12, 2008
Tuesday, July 15, 2008
'रामचंद पाकिस्तानी' अ रही है!
ये फ़िल्म एक लड़के के जीवन की सच्ची कहानी पर आधारित है जिसमें वो ग़लती से भटकते हुए भारतीय सीमा में आ जाता है। ये पहला मौक़ा है जब कोई फ़िल्म भारत और पाकिस्तान में एक ही दिन एक साथ प्रदर्शित की जा रही है। इस फ़िल्म को आलोचकों ने भी खूब सराहा है।भारत और पाकिस्तान दोनों की संस्कृतियाँ समान होने के बाद भी, तीन युद्धों और राजनीतिक दुश्मनी ने दोनों मुल्कों के आम आदमी को एक दूसरे से बेहद दूर कर दिया है.पिछले दिनों एक और पाकिस्तानी फ़िल्म 'ख़ुदा के लिए' भी भारत में प्रदर्शित की गई थी जिसने काफ़ी वाहवाही बटोरी थी. लेकिन ये फ़िल्म दोनों देशों में एक साथ रिलीज़ नहीं हुई थी. और यही वजह है 'रामचंद पाकिस्तानी' के खास होने की क्योंकि ये सरहद की दोनों तरफ एक साथ एक ही दिन प्रदर्शित की जाएगी.मुख्य भूमिका में नंदिता
इस फ़िल्म में मशहूर अभिनेत्री नंदिता दास मुख्य भूमिका में हैं. कई क्षेत्रीय और बॉलीवुड फ़िल्मों में काम कर चुकीं नंदिता ने बीबीसी को बताया कि उन्हें पाकिस्तान में काम करके अच्छा लगा.नंदिता का कहना है कि ये फ़िल्म भारतीय लोगों को पाकिस्तान के बारे में और ज़्यादा जानने में काफ़ी मददगार साबित होगी. उनका कहना था, "पाकिस्तान के लोग तो बॉलीवुड के ज़रिए भारत के बारे में बहुत कुछ जानते हैं लेकिन हम उनके बारे में ज़्यादा नहीं जानते."'रामचंद पाकिस्तानी' में एक आठ साल के बच्चे और उसके माता-पिता का चित्रण किया गया है. ये आठ साल का बच्चा ग़लती से सरहद पार करके भारतीय सीमा में आ जाता है और उसे जेल में डाल दिया जाता है.इस फ़िल्म के निर्माता हैं जावेद जब्बार जो कि पाकिस्तान के कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. जावेद जब्बार ने बताया कि रामचंद पाकिस्तानी कोई राजनीतिक फ़िल्म नहीं है बल्कि इसमें एक बच्चे और उसके मां-बाप का चित्रण किया गया है।
(कर्टेसी: दट्स हिंदी)
Monday, July 14, 2008
यम्जेलिना जोली ने दिया जुड़वाँ बच्चों को जन्म
नाइस में लेंवल अस्पताल ने समाचार पत्रों को बताया कि शनिवार रात को सिज़ेरियन विभाग ने दो स्वस्थ जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिलाया जिनमें से एक लड़का और एक लड़की है.नाइस मेटिन की रिपोर्ट के अनुसार जोली और उनके पति, अभिनता ब्रेड पिट ने लड़के का नाम नॉक्स लिओन और लड़की का नाम विवियन मार्शलीन रखा है. डॉ मिशेल सुसमैन ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि जोली और उनके बच्चे बिलकुल स्वस्थ हैं.जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिलाने वाली डॉ सुसमैन ने कहा कि कुछ कारणों से बच्चों का जन्म समय से पहले ही कराना पड़ा. नाइस मेटिन ने कहा कि जन्म के समय पिट भी उपस्थित थे.कड़ी सुर
क्षा इससे पहले दंपत्ति के एक लड़की और है जिसका नाम शिलोह नोवेल जोली पिट है और जिसका जन्म 2006 में नामीबिया में हुआ था. उन्होंने तीन बच्चों को गोद भी लिया हुआ है- कम्बोडिया में जन्मे मैडोक्स, इथोपिया में जन्मी ज़हरा और वियतनाम के पैक्स.इस मौके पर अस्पताल के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी ताकि फोटोग्राफर इस मशहूर परिवार की तस्वीरें न ले सकें. इससे पहले अस्पताल ने इस बात से इनकार किया था कि जो तस्वीरें कुछ अख़बारों और पत्रिकाओं में छपी थीं वे असली हैं जबकि उनकी प्रवक्ता नेदिन बाउर ने कहा कि वे न
कली हैं.
Subscribe to:
Posts (Atom)




























